खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के पखांजूर नक्सल प्रभावित पी.व्ही.83 से पी.व्ही.84 तक सड़क निर्माण के दौरान नक्सलियों के इशारे पर वर्ष 2014 में सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी करने के मामले में तीन फरार नक्सल सहयोगी बाजूराम नुरेटि, नवलु राम और गणेश मिंज को बांदे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बांदे पुुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तीनों नक्सली सहयोगियों की पहचान घटना के बाद हाे गई थी, लेकिन बीते 10 वर्षों से तीनाें नक्सली सहयोगी फरार थे। बांदे थाना पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर एक विशेष अभियान चलाते हुए इन्हें गिरफ्तार करने में सफल रही। पूछताछ में इनके अन्य नक्सली नेटवर्क और गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है, इससे अन्य फरार नक्सल सहयाेगियाें एवं नक्सलियाें की धरपकड़ में भी गति मिलेगी। गिरफ्तार तीनों नक्सल सहयोगियों के विरूद्ध बांदे थाना में कार्यवाही उपरांत आज शुक्रवार को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
Trending
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा

