1 मई को हर साल मजदूर दिवस मनाया जाता है। हिंदू धर्म में मजदूरों का संबंध शनि देव से माना गया है। ऐसे में मजदूर की भलाई करने से व्यक्ति को क्या-क्या लाभ होता है आइए जानते हैं।
शनि देव को श्रमिकों और निर्धनों का रक्षक माना जाता है। जो लोग मजदूर को सहायता करते हैं उन्हें तन, मन या धन से परेशान नहीं करते उन पर सदा शनि देव मेहरबान रहते हैं।
शनि न्याय प्रिय देवता है जो व्यक्ति श्रमिकों की मेहनत, उनके संघर्ष और हक का बयाना समय पर देता है उन्हें आर्थिक रूप से लाभ मिलता है। साथ ही साढ़ेसाती और ढैय्या के समय कष्ट कम झेलने पड़ते हैं।
अमावस्या, पूर्णिमा, शनिवार, एकादशी, मंगलवार आदि कई विशेष तिथियों और वार पर मजदूरों को अन्न, धन, वस्त्र, उनके बच्चों के लिए शिक्षा सामग्री, मेडिकल सुविधा में मदद करना चाहिए। मान्यता है इससे शनि प्रसन्न होते हैं और नौकरी में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
बिजनेस या राजनीति में सफलता चाहिए तो वर्कर को सरसों के तेल से बना हुआ भोजन करवाएं। मीठा जरुर खिलाएं और सम्मान के साथ पेश आएं। इससे कोर्ट कचहेरी के मामलों में भी सफलता मिलती है।
शनिवार के दिन काले तिल, तेल या उड़द किसी श्रमिक व्यक्ति को भेंट करना चाहिए। इससे शनि दोष कम होता है।
श्रमिक व्यक्ति के बेटा या बेटी की शादी में यथाशक्ति सहायता करें। ये उपाय आपके जन्मों जन्मांतर के पाप नष्ट करता है साथ ही शनि सदा खुश रहते हैं।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

