खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के चांदागांव में एक नाबालिग लड़की का विवाह की सूचना पर माैके पर पंहुची प्रशासन की टीम के द्वारा रोका गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन को जैसे ही बाल विवाह की सूचना मिली, मिशन वात्सल्य, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस, राजस्व और चाइल्ड लाइन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने जब दस्तावेजों की जांच की तो पाया कि लड़की की उम्र 17 वर्ष और लड़के की उम्र 20 वर्ष है। यह दोनों की उम्र विवाह की कानूनी सीमा से कम थी।
अधिकारियों ने दोनों पक्षों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के बारे में समझाया। उन्हें इससे जुड़े दंड प्रावधान और दुष्परिणामों की जानकारी दी। समझाने के बाद परिजन विवाह टालने को तैयार हो गए। गांव के लोगों, परिजनों और बुजुर्गों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया गया। दोनों पक्षों को कानूनी चेतावनी दी गई। परिवारों ने लिखित में सहमति दी कि वे कानूनी उम्र पूरी होने के बाद ही विवाह करेंगे।
इस कार्रवाई में जिला बाल संरक्षण अधिकारी नरेंद्र सोनी, फरसगांव के तहसीलदार जयप्रकाश नाग, परियोजना अधिकारी सुनीता शर्मा, सहायक उप निरीक्षक किशोर प्रजापति, संरक्षण अधिकारी गजेंद्र पटेल, विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी सौरभ तिवारी और चाइल्ड लाइन के राकेश चक्रधारी शामिल थे, इस दाैरान सरपंच और ग्राम पंचायत के सदस्य भी मौजूद रहे।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

