खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिले की फरसगांव पुलिस काे ग्राम माण्डोकीखर गांव मेला में जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति खुड़खुड़िया नामक जुआ से रूपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खिला रहे है कि सूचना मिलने पर गवाहों को साथ लेकर मुखबीर के बताये स्थान में पहुंचकर रेड कार्यवाही में खुडखुड़िया नामक जुआ में रूपये-पैसे का दांव लगा कर जुआ खेला रहे 1 आराेपी बिनेश पाण्डे पिता स्वः सुकलुप्रसाद पाण्डे निवासी डोबलापारा पोस्ट आफिस कुडुक थाना कुंदई जिला नवरंगपुर उड़ीसा काे गिरप्तार कर उसके कब्जे से व फड़ से जुमला नगदी रकम 34 हजार रूपये, 1 नग गोटा जिसमें हुकुम, पान, चिड़ी, इट्टा, मुण्डी, जंड़ी, छपा हुआ, एक परदा जिसमें हुकुम, पान, चिड़ी, इट्टा, जंड़ी मुण्डी छपा हुआ, एक नग बांस का टोकनी, एक नग प्लास्टिक चटाई जप्त कर आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ जुआ (प्रतिशेध) अधिनियम 2022 की धारा 4 (क) के अन्तर्गत पाये जाने से गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया, एवं गवाहो को सूचना दिये हो कह कर डरा धमका कर देख लेने की धमकी पुलिस की मौजुदगी में देने से धारा 170 बीएनएसएस की कार्यवाही उपरांत आज गुरूवार काे एसडीएम कार्यालय फरसगांव के समक्ष पेश की गई है।
उक्त कार्यवाही में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अभिनव उपाध्याय के हमराह निरीक्षक संजय सिन्दे थाना प्रभारी फरसगांव, सउनि. किशोर प्रजापति, सुरेन्द्र बघेल, प्र.आर. मुपेन्द्र मप्रआर बीना मण्डावी, आरक्षक कृष्ण कुमार सोनवानी, घनश्याम, प्रेमलाल मरकाम, संदेश सोरी, रतीराम मण्डावी, म.आर. हेमेश्वरी शार्दुल, म.आर. कौशिल्या शोरी, म.आर. वितावरी पाण्डे, म.आर. महन्ती कवाची, म.आर. सरस्वती यादव, म.आर. भानुप्रिया मरकाम का याेगदान रहा।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

