खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सेंट्रल जेल में एक बार फिर से गैंगवार की घटना हुई है। दशहरा की शाम जेल में बंद दो बंदियों के बीच भिड़ंत हुई। इस दौरान हत्या के आरोपी ने कप सिरप बेचने के आरोप में बंद कैदी नुकीली वस्तु से हमला किया। जिससे जेल में अफरा-तफरी मच गई। वहीं जेल के प्रहरी तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों बंदियों को अलग किया।
दरअसल, सिरगिट्टी पुलिस ने नशीली कफ सिरप बेचने के मामले में नवीन निर्मलकर को तीन दिन पहले जेल भेजा है। दशहरा की शाम जेल में दुर्गा विसर्जन के दौरान वह आशीर्वाद लेने गया था। जहां हत्या के आरोपी लोकेश तिवारी ने अचानक किसी नुकीली वस्तु से उस पर हमला कर दिया। इससे नवीन घायल हो गया। जानकारी मिलते ही जेल प्रहरी पहुंचे और दोनों बंदियों को अलग कराया। घटना जेल के डी खंड में हुई।
बताया जा रहा है कि लोकेश तिवारी और नवीन निर्मलकर की जेल के बाहर से दुश्मनी है। लोकेश ने सिरगिट्टी क्षेत्र में नवीन के माता-पिता पर हमला कराया था। जब वह हत्या के मामले में जेल पहुंचा था, तब नवीन ने लोकेश पर हमला कर दिया था। घायल नवीन निर्मलकर पहले हत्या के मामले में भाइयों के साथ जेल में था। सेंट्रल जेल से उसका तबादला दुर्ग जेल तबादला हुआ था। यहां से कुछ समय पहले ही बाहर आया था और नशीली दवा के कारोबार में उसे फिर से जेल आना पड़ा।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

