हिंदू धर्म में पीपल, तुलसी के अलावा वट वृक्ष को बेहद पूजनीय माना जाता है। वट वृक्ष की पूजा करने वाली स्त्रियों को पति की लंबी उम्र का वरदान मिलता है, ऐसी मान्यता है।
यही वजह है कि हर साल ज्येष्ठ पूर्णिमा और अमावस्या पर वट सावित्री व्रत किया जाता है और इसमें बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। वट वृक्ष को हिंदू धर्म के तीन प्रमुख देवताओं ब्रह्मा, विष्णु और शिव का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते हैं इस साल वट सावित्री व्रत 2025 में कब किया जाएगा।
वट सावित्री व्रत 2025 डेट
वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ अमावस्या पर 26 मई 2025 को किया जाएगा। वहीं वट पूर्णिमा व्रत 10 जून 2025 को है। इस व्रत के करने से अखंड सौभाग्य और संतान सुख भी मिलता है
वट सावित्री व्रत 2025 मुहूर्त
अमावस्या – 26 मई 2025
अमावस्या तिथि प्रारम्भ – मई 26, 2025 को दोपहर 12:11 बजे
अमावस्या तिथि समाप्त – मई 27, 2025 को सुबह 08:31 बजे
पूजा मुहूर्त – सुबह 8.52 – सुबह 10.35
पूर्णिमा – 10 जून 2025
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – जून 10, 2025 को सुबह 11:35 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त – जून 11, 2025 को दोपहर 1:13 बजे
पूजा मुहूर्त – सुबह 8.52 – दोपहर 2.05
वट सावित्री व्रत क्यों किया जाता है ?
धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत के पालन से विवाहित महिलाएं अपने पतियों के लिए सौभाग्य और शुभफल ला सकती हैं, जैसे पुण्यात्मा और निष्ठावान सावित्री अपने पति को मृत्यु के मुख से वापस ले आईं थी। वट वृक्ष दीर्घायु होता है, और यही कारण है कि विवाहित महिलाएx इस पेड़ की पूजा करती हैं।धार्मिक मान्यता अनुसार विवाहित महिलाएँ वट सावित्री व्रत तीन दिनों तक करती हैं, जिसकी शुरुआत ज्येष्ठ माह में अमावस्या या पूर्णिमा से दो दिन पहले होती है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

