खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पुलिस ने अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह ज्वेलरी दुकानों में नकली सोने के बदले असली जेवर लेकर फरार हो जाता था। 48 घंटे के भीतर बिलासपुर पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले को सुलझाते हुए करीब 22 लाख की चोरी का पर्दाफाश किया है।
बिलासपुर के गोलबाजार स्थित हिम्मत लाल ज्वेलर्स में दो महिलाओं ने नकली सोना दिखाकर लाखों की ठगी को अंजाम दिया था। घटना के बाद ACCU और कोतवाली पुलिस ने 200 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले और टेक्निकल इनपुट के आधार पर आरोपियों की पहचान कर महाराष्ट्र तक पीछा करते हुए गिरोह को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल
गिरफ्तार पांच आरोपियों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं, जिनके पास से सोने-चांदी के जेवर, नगदी और एक कार बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने रायपुर और राजनांदगांव में भी चोरी की बात कबूली है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
Trending
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान

