बुधवार 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। पंचांग के अनुसार यह तिथि वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया को पड़ती है। इसे आखा तीज या अक्खा तीज जैसे नामों से भी जाना जाता है। अक्षय तृतीया हिंदू धर्म के सबसे शुभ मुहूर्त और तिथियों में एक है। खासकर लोग इस दिन सोना-चांदी की जमकर खरीदारी करते हैं। मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर की गई खरीदारी में अक्षय वृद्धि होती है।
अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदना बहुत शुभ होता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि शुभ मुहूर्त में ही खरीदी गई चीजों से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसलिए यह जान लीजिए कि आज अक्षय तृतीया पर खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त कब से तक रहने वाला है। बता दें कि इस साल अक्षय तृतीया पर आप पूरे दिन खरीदारी नहीं कर पाएंगे। इसलिए यह जान लें आज खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त कब तक है।
सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मुहूर्त बस दोपहर तक
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत मंगलवार 29 अप्रैल शाम 05 बजकर 31 से शुरू हो चुकी है, जिसका समापन 30 अप्रैल दोपहर 02 बजकर 12 पर हो जाएगा। उदयातिथि के मुताबिक आज 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन अगर आप सोना-चांदी (Gold-Silvar) की खरीदारी कर रहे हैं तो इसके लिए दोपहर 02 बजकर 12 तक का ही समय शुभ रहेगा, क्योंकि इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। इसके अलावा आज शुभ चौघड़िया मुहूर्त सुबह 5:41 से 9:00 तक का था और इसके बाद 10:39 से 12:18 तक रहेगा।
खरीद सकते हैं ये भी चीजें
सोना-चांदी के बढ़ते भाव इस समय हर किसी के बजट से बाहर है। ऐसे में अक्षय तृतीया पर शुभ फल और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए धार्मिक पुस्तके, रूई, सेंधा नमक, जौ, पीली सरसों, हल्दी की गांठ, पीतल या कांसे के बर्तन, मिट्टी का घड़ा आदि भी खरीद सकते हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

