मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रायपुर से जयपुर और दौसा के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे सीएम हाउस से रवाना होकर 11:10 बजे बोरनियो अस्पताल परिसर, पचपेड़ी नाका पहुंचेंगे, जहां वे बोरनियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 12:20 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री का जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोपहर 2:20 बजे आगमन होगा, इसके बाद वे थोड़े समय के लिए जयपुर में रुकेंगे। 3:45 बजे हेलीकॉप्टर से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर, दौसा के लिए रवाना होंगे और वहां 4:20 बजे दर्शन व पूजा करेंगे। 5:00 बजे पुनः हेलीकॉप्टर से जयपुर लौटेंगे और 5:35 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का जयपुर सीएम हाउस में 7:15 बजे आगमन होगा और कुछ समय आरक्षित रहेगा। 7:45 बजे वे कार से होटल ताज, जय महल पैलेस के लिए रवाना होंगे और 8:00 बजे वहां पहुंचेंगे। 8:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। रात 8:35 बजे होटल से जयपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और 9:30 बजे विशेष विमान से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे। 11:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद 11:50 बजे सीएम हाउस लौटेंगे।
Trending
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा

