खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। इस बीच छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी जिले के कोडतराई में फर्जी मतदाता पत्र बनवाकर रह रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में महिला अर्निश शेख और पुरुष ईफ्तिखार शेख शामिल है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम आज कोडतराई में जांच करने पहुंची थी। इस दौरान दो पाकिस्तानी नागरिकों के दस्तावेजों की जांच की गई। दस्तावेज फर्जी पाए जाने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई में कई बड़े खुलासे हुए हैं। दरअसल अर्निश और ईफ्तिखार शेख बिना भारतीय नागरिकता के कई भारतीय दस्तावेज तैयार कर लिए थे। दोनों के पास से पाकिस्तान का पासपोर्ट के साथ वीजा भी जप्त कर लिया है। फर्जी तरीके से कई भारतीय कागजात बनवा लिए थे, जिनमें मतदाता परिचय पत्र भी शामिल है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायलय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों ने किन-किन दस्तावेजों को कैसे और किसकी मदद से तैयार करवाया है।
Trending
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा

