खबर वर्ल्ड न्यूज-लोरमी। छत्तीसगढ़ के लोरमी से एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची को रहस्यमयी तरीके से लापता हुए 16 दिन बीत गए, लेकिन अब तक पुलिस को बच्ची का पता नहीं चल सका है। इस मामले को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मीडिया से बातचीत में जल्द ही खुलासा होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बहुत ही संवेदनशील मामला है। हम खुद चाह रहे हैं कि बच्ची का जल्द सकुशल वापसी हो। पुलिस प्रशासन सरकार पूरी ताकत के साथ लगी हुई है, हर एंगल से जांच कर रही है। वहीं उसे ढूढने या उसकी जानकारी देने वाले को प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधी ने ईनाम देने की घोषणा भी कर रखी है। मुंगेली एसपी ने अपनी तरफ से 10 हजार, बिलासपुर आईजी ने 30 हजार और लोरमी विधानसभा चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी कोमल राजपूत ने बच्ची का पता बताने पर 1 लाख रुपए देने की घोषणा की है।
इस तरह मासूम बच्ची लाली का पता बताने वाले को कुल 1 लाख 40 हजार की राशि दी जाएगी। बता दें, मुंगेली जिले के कोसाबाडी गांव से 12 अप्रैल की रात 7 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया गया। दरअसल, बच्ची अपनी मां के साथ घर के आंगन में रात को सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात शख्स ने बच्ची का अपहरण कर लिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया लेकिन अब तक मासूम बच्ची का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस इस मामले में अब तक आरोपी का पता नहीं लगा सकी है। बता दें, मुंगेली जिले के कोसाबाडी गांव से 12 अप्रैल की रात 7 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया गया। दरअसल, बच्ची अपनी मां के साथ घर के आंगन में रात को सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात शख्स ने बच्ची का अपहरण कर लिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया लेकिन अब तक मासूम बच्ची का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस इस मामले में अब तक आरोपी का पता नहीं लगा सकी है।
Trending
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा

