खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मामले के सामने आने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी और अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। यहां आरोपी नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग के गायब होने के बाद परिजनों ने पुलिस से इस मामले में शिकायत की।
परिजनों की शिकायत के बाद से ही पुलिस की टीम आरोपी की तालश में जुट गई थी। वहीं अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
Trending
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा

