खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कमिश्नर सुनील जैन ने आज कोनी में बन रहे नये संभागायुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए तीन महीने की और मोहलत दी। आपने कहा कि हर हाल में 1 अगस्त से संभागायुक्त कार्यालय का संचालन इस नये भवन से शुरू किया जायेगा। लगभग ढाई एकड़ के क्षेत्र में 12 करोड़ रूपये की लागत से नये भवन का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है। फिनिशिंग के कार्य तेजी से हो रहे हैं। कमिश्नर ने भवन के विभिन्न हिस्सों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया और कुछ सुधार के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अफसरों एवं ठेकेदार को दिए।
श्री जैन ने निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से कोर्ट रूम सहित अधिकारियों के चेम्बर, लाईब्रेरी, रिकार्ड रूम, गार्डन, बैठक कक्ष, लिफ्ट आदि का निरीक्षण किया। श्री जैन ने भवन के आस-पास के निर्माण कार्य एवं भूमि की जानकारी भी ली। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर संतोष ठाकुर, श्रीमती स्मृति तिवारी भी उपस्थित थीं।
Trending
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई

