खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। दिनांक 23.04.25 को रात्रि में ग्राम पेंडरी में लगे एयरटेल टावर के केबल को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा काटा गया है। जिसको टेक्नीशियन के द्वारा जाकर देखे तो एयरटेल और जियो की पावर केबल कटी हुई थी एवं तार आस पास बिखरा हुआ था तब आस पास खोजबीन किये तो एक व्यक्ति कुछ दूरी पर भीगा मिला जिसके पास कुछ केबल के तार रखा था जिससे नाम पता पूछने पर प्रवीण महंत निवासी रामपुर कोरबा का होना बताया और जिससे केवल चोरी करने के संबंध में पूछने पेंडरी टावर में चोरी करना बताया जिसके पास से कुछ केबल तार चोरी का रखा था और साथ में सूरज निवासी रामपुर का होना बताया।
टावर में लगा केबल तार कटा हुआ कीमती 50000/ रुपए चोरी हुआ हैं कि सूचना थाना नवागढ़ पुलिस को मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी नवागढ़ उप निरीक्षक पारस पटेल द्वारा तत्काल प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए *आरोपी* 01.प्रवीण दास महंत उम्र 35 साल 02. सूरज चौहान उम्र 34 साल दोनो निवासी रामपुर कोरबा को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना जुर्म स्वीकार किए जाने से चोरी का केबल तार और केबल काटने का सामन एवं चोरी में प्रयुक्त मोटर सायकल को बरामद किया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन

