खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में एक बार फिर बड़ी ऑनलाइन ठगी की घटना सामने आई है। साइबर ठगों ने एक सिविल इंजीनियर को मोटे मुनाफे का लालच देकर करीब 32 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगी के शिकार इंजीनियर सत्येंद्र श्रीवास्तव लाभांडी स्थित ऐश्वर्या एम्पायर सोसायटी में रहते हैं। उन्होंने इस संबंध में तेलीबांधा थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
मिली जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने शुरुआत में सत्येंद्र श्रीवास्तव को एक फर्जी कंपनी ‘ब्रिज गोल्ड’ में निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच दिया। उन्होंने पहले इंजीनियर को एक छोटी रकम पर 20 हजार रुपये का लाभ दिखाकर भरोसा जीत लिया। इसके बाद धीरे-धीरे उनसे बड़ी रकम निवेश करवाई गई।
आरोप है कि साइबर ठगों ने इंजीनियर के खाते से कुल 32 लाख रुपये निकाल लिए। जब इंजीनियर ने पैसे वापस मांगे, तो ठगों ने 12 लाख रुपये कमीशन देने का झांसा देकर और पैसे मांगने की कोशिश की। इसी दौरान इंजीनियर को ठगी का एहसास हुआ। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं के बाद पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी अनजान निवेश प्रस्ताव में पैसे लगाने से पहले जांच-पड़ताल करने की अपील की है।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग

