खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला मुख्यालय के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में लॉन टेनिस एसोसिएशन के तत्वाधान में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ आज शुक्रवार काे कार्यक्रम के मुख्य अथिति जगदलपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उदयनाथ जेम्स द्वारा किया गया उद्घाटन समारोह में खेल एवं युवा कल्याण विभाग जगदलपुर के संचालक राजेंद्र डकाते, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. के एल आज़ाद, सचिव थॉमस फिलिप उपाध्यक्ष मो. फिरोज एवं सभी खिलाडी उपस्थित थे I
इस दाैरान किरण देव ने कहा की टेनिस अब भारत में लोकप्रिय खेल बनता जा रहा है एवं बस्तर अंचल में ऐसी प्रतियोगितायें होना गौरव का विषय है, धीरे धीरे टेनिस के प्रति लोगो का रुझान बढ़ता जा रहा है। हमारा प्रयत्न रहेगा की टेनिस के खेल को ऐसे ही आगे बढ़ाते एवं प्रतिभाओ को विकसित करने का कार्य आगे भी सतत किया जाएगा। उन्हाेने कहा कि खेल के प्रति हमेशा से उनका प्रेम रहा है, खेल मानसिक एवं शारीरिक स्तर के विकास में सहायक है।
टेनिस एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित जे.टी.ए. संभाग स्तरीय टेनिस प्रतियाेगिता 11-13 अक्टूबर खेल जा रहा है। जिसमें बस्तर संभाग से जगदलपुर, किरंदुल एवं दंतेवाडा के खिलाडियों ने हिस्सा लिया I आज शुक्रवार काे मुख्यत: सीनियर के सिंगल्स मुकाबले खेले गए जिसमे थॉमस फिलिप, मनोज पटेल, डॉ आज़ाद एवं हरदीप सिंह सेमीफाइनल में स्थान बनाने में सफल रहे, जूनियर्स अंडर 19 के खिलाडियों के डबल्स के लीग मुकाबले भी खेले गए जिसमे एन. रोहित एवं आदित्य विश्वकर्मा एवं प्रखर आज़ाद एवं अथर्व मिश्रा ने फाइनल में अपनी जगह बनायीं, अंडर 19 के सिंगल्स मुकाबले प्रथम दौर के कुछ मुकाबले संपन्न हुए एवं ओपन सिंगल्स के एवं डबल्स के मुकाबले सम्पन्न हुए।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

