खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बेदरे थाना क्षेत्र अंर्तगत तोड़समपारा के जंगल में सोमवार की शाम काे हुए नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षाबलाें के जवानाें ने जिस नक्सली को मार गिराया था। उक्त नक्सली की शिनाख्त नक्सलियाें के गुंडीपुरी आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर वेल्ला के रूप में हुई है, इस पर 3 लाख का ईनाम घोषित है। मारा गया नक्सली अम्बेली विस्फाेट की वारदत सहित कई नक्सली वारदाताें में शामिल रहा। घटना स्थल से 1 नग 315 बोर राइफल, पोच, विस्फोटक सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है।
पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा मुठभेड़ के सबंध में जानकारी देते हुए अवगत कराया कि जिला बीजापुर के थाना बेदरे क्षेत्रान्तर्गत केरपे- तोड़समपारा के जंगल पहाड़ में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना बेदरे एवं सीएएफ 9/ई सीओवय की संयुक्त टीम नक्सलियों के विरूद्ध अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान सुरक्षाबलो की कार्यवाही में 1 हार्डकोर नक्सली गुंडीपुरी आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर वेल्ला को सुरक्षा बलो ने मार गिराया। नक्सली संगठन के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप जिला बीजापुर में विगत 112 दिनों में कुल 87 हार्डकोर नक्सलियों के शव बरामद किये गये। वही अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 213 नक्सलियाें को गिरफ्तार करने मे सुरक्षा बलो को सफलता मिली एवं 179 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्समर्पण किया है।
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने बताया गया कि वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुये वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित नक्सली संगठन के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 112 दिनों में बस्तर संभाग में कुल 125 हार्डकोर नक्सलियों के शव बरामद किये गये हैं।
Trending
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

