खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिले के थाना फरसगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम नालाझर में आराेपी लच्छुराम नेताम ने अपनी पत्नि से बातचीत करने वाले ग्रामीण सोनाधर नेताम पर टंगिया से प्राणघातक हमला कर फरार हाे गया। इस हमले से ग्रामीण सोनाधर नेताम गंभीर रूप से घायल हाे गया। प्रार्थी सुक्कुराम नेताम के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 52/2025 धारा 109 (1) बीएनएस पंजीबद्ध कर आरोपी लच्छुराम नेताम पिता मंगलुराम नेताम उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम गिरोला काे गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे के टंगिया जप्त किया गया है। मामला गंभीर एवं अजमानतीय होने से आज साेमवार काे आरोपी लच्छुराम नेताम को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया।
प्रार्थी सुक्कुराम नेताम ने रिपोर्ट दर्ज करवाया कि 20 अप्रेल के सुबह 8 बजे मेरा भाई सोनाधर नेताम मोहल्ला में ही मेहमान आये लच्छुराम नेताम के पत्नि के घर गया था। जहां लच्छुराम नेताम के पत्नि से बातचीत कर रहा था। जिसे देख कर लच्छुराम अत्यधिक नाराज होकर सोनाधर से वाद-विवाद करने लगा जिसे देखकर मेरा भाई सोनाधर नेताम वहां से आकर अपने घर के पड़ोस श्रीमति फुलबती सोरी के घर दरवाजा के सामने बरामदा में मनईबाई से बातचीत कर रहा था। तभी लच्छुराम नेताम पीछे से दौड़ते हुये आया और सोनाधर नेताम को मेरी पत्नि से क्यो बात-चीत करता है, आज तुझे जान से मार दूंगा कहकर टंगिया से सोनाधर नेताम के सिर में प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे सोनाधर खुन से लथपथ होकर जमीन में गिर गया। इस मामले में आरोपी लच्छुराम नेताम पिता मंगलुराम नेताम उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम गिरोला काे गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे के टंगिया जप्त किया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिन्दे, सउनि पिताम्बर कठार, प्रधान आरक्षक मुपेन्द्र साहु, आरक्षक दीपक हलधर, अजरंग बघेल का याेगदान रहा।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

