खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया। कांग्रेस के इस प्रदर्शन को भाजपा ने अपराध के खिलाफ अपराधियों का प्रदर्शन करार दिया है।
मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने को लेकर कांग्रेस पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस का प्रदर्शन आम लोगों के लिए आश्चर्यजनक है क्योंकि 10 में से 8 मामले में अपराधी कांग्रेस से जुड़े होते हैं। कांग्रेस के शासनकाल में नशे को बढ़ावा दिया जाता रहा है।
इस दौरान उन्होंने भूपेश सरकार की प्रमुख घटनाएं गिनाई। उन्होंने कहा कि सूरजपुर की घटना में कांग्रेस कार्यकर्ता कुलदीप साहू था। बलौदाबाजार की घटना में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की भूमिका सामने आई। कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े ने भी भड़काऊ भाषण से उकसाने का प्रयास किया। बिलासपुर की घटना जहां पीएम आवास के नाम पर युवती से रेप हुआ, इस मामले में भी कांग्रेस के पूर्व पार्षद काशीनाथ रात्रे का नाम सामने आया। बालोद सुसाइड मामले में पूर्व मंत्री अकबर का नाम, नारायणपुर में बीजेपी नेता रतन दुबे की हत्या में भी कांग्रेस का हाथ है।
इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री और नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, SC मोर्चा अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, भाजपा प्रवक्ता अमित साहू मौजूद रहे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

