खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रिंग रोड नंबर दो पर स्थित गुंबर पेट्रोल पंप के पास एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
सुबह राहगीरों ने लाश देखी और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और आगे की जांच के लिए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
प्रारंभिक तौर पर युवक के शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नजर नहीं आए, जिससे मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सिविल लाइन टी आई एस आर साहू का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल वजह सामने आएगी। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी की रिपोर्टों से युवक की पहचान करने में जुटी है।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट

