खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना काेतवाली क्षेत्र में शातिर ठग ने एसबीआई बैंक के एडीबी ब्रांच के रिटायर्ड डिप्टी मैनेजर से लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के रिन्यूअल के नाम से आनलाईन 20 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी करने के बाद 9 लाख 2 हजार रुपए लाैटा दिए, लेकिन 11 लाख 88 हजार से ज्यादा रुपए अभी तक नही लौटाए है। इस घटना के बाद पीड़ित रिटायर्ड बैंक कर्मचारी ने इस मामले को लेकर आज रविवार को आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है।
मिली जानकारी के अनुसार एसबीआई बैंक के एडीबी ब्रांच में डिप्टी मैनेजर के पद में पदस्थ शहर के मोतीलाल नेहरू वार्ड निवासी आनंद राव देशमुख बीते वर्ष 2015 में रिटायर हो गए है। इस दौरान उन्होंने एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से एक पॉलिसी करवाया था।आर्थिक स्थिति ठीक नही होने की वजह से उन्होंने पॉलिसी की केवल एक किश्त ही जमा की थी, इसके बाद उन्होंने इस पॉलिसी पर ध्यान नही दिया। इसी दौरान वर्ष 2023 के अक्टूबर माह में एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे उनके मोबाइल फोन कर उनकी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यूअल करने का उन्हें झांसा दिया। लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी को रिन्यूअल करने का झांसा देकर अज्ञात व्यक्ति ने उनसे वर्ष 2023 से लेकर वर्ष 2025 के अप्रैल माह तक एक बैंक खाते में अलग-अलग किश्तों में लगभग 20 लाख से ज्यादा रुपए ऐंठ लिए. जब इस बात की जानकारी आनंद राव देशमुख के बेटे को पता चली तो उसने शक करते हुए अज्ञात व्यक्ति के फ़ोन नम्बर पर उससे सम्पर्क किया। बेटे के द्वारा अज्ञात व्यक्ति से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उनके पिता की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यू नही हुई है। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने पूरी रकम वापस करने की बात कही। कुछ दिनों के बाद अज्ञात व्यक्ति ने विभिन्न माध्यमों से पीड़ित के बैंक खाते में 9 लाख 2 हजार रुपए जमा कर दिए। लेकिन 11 लाख 88 हजार से ज्यादा रुपए अभी तक नही लौटाए है। जिसके बाद पीड़ित ने इस मामले को लेकर आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

