खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के बचेली थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक के द्वारा नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने लगा, बच्ची ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिया, बचेली पुलिस ने आरोपी अमरनाथ बघेल पिता परदेशी बघेल उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 7 पुराना मार्केट बचेली, थाना बचेली, जिला दंतेवाड़ा को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज शनिवार काे रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है।
बचेली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने बचेली थाना में लिखित आवेदन देते हुए बताया कि नाबालिक अपने सहेलियों के साथ खेल रही थी। उसी समय आरोपी अमरनाथ मोहल्ले में आकर नाबालिक बालिका के साथ छेड़खानी करते हुये अनाचार करने का प्रयास करता है, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने थाना बचेली से टीम गठित कर आरोपी अमरनाथ को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक रूपेश नारंग थाना प्रभारी बचेली, सहायक उपनिरीक्षक ज्योति बंजारे, प्रधान आरक्षक मेहतुराम कोर्राम, संतोषी ध्रुव, आरक्षक डमरूधर कश्यप, सहदेव वेक, संतोष दीवान, जया पॉलकी का याेगदान रहा।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

