इस शारदीय नवरात्र महाष्टमी और महानवमी का संयोग देखने को मिल रहा है। इसलिए इस दिन अष्टमी और नवमी दोनों का ही पूजन किया जाएगा। नवरात्र के अष्टमी और नवमी तिथि को बहुत ही खास माना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस दिन पर किन गलतियों को करने से बचना चाहिए, अन्यथा साधक को बुरे परिणाम मिल सकते हैं।
एक दिन है अष्टमी और नवमी
पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि 10 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट शुरू हुई थी। जिसका समापन 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 07 मिनट पर होने जा रहा है। इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। ऐसे में आज ही यानी शुक्रवार, 11 अक्टूबर को महाष्टमी और महानवमी मनाई जाएगी। इस दोनों ही तिथियों पर कन्या पूजन का विधान है, ऐसे में यह दिन कन्या पूजन के लिए उत्तम रहने वाला है।
इन कार्यों से प्रसन्न होंगी देवी मां
अष्टमी और नवमी तिथि पर व्यक्ति को सूर्योदय से पहले उठकर स्नान-ध्यान करना चाहिए। इसके बाद पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा की उपासना करनी चाहिए। इसी के साथ हवन के बिना नवरात्र का व्रत पूरा नहीं माना जाता। इसलिए परिवार के साथ मिलकर इस दिन हवन जरूर करें और इसके बाद कन्या पूजन करें।
न करें ये गलतियां
नवरात्रि के दिन पूजा के दौरान नीले या फिर काले रंग के वस्त्र धारण करने से बचना चाहिए। इसी के साथ नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि के दिन बाल और नाखून काटने से भी बचना चाहिए और न ही इस दिन दाढ़ी बनवानी चाहिए। इस बात का भी विशेष रूप से ध्यान रखें कि व्रत के पारण के दौरान चमड़े से बनी चीजें जैसे बेल्ट या पर्स का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें। यह सभी कार्य आपके व्रत के फल को नष्ट कर सकते हैं।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। K.W.N.S. यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग

