खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में गोंडवाना समन्वय समिति द्वारा आगामी 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक बीजापुर जिले में तीन दिवसीय पेन करसाड़ एवं सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिले भर से हजारों की संख्या में गोंड, मुरिया, दोरला, माडिया, धुरवा समुदाय के लोगों के शामिल होंगे। गोंडवाना समन्वय समिति के अध्यक्ष, अमित कोरसा ने बताया कि गोंडवाना पेन शक्ति (देव) संस्कृति प्रकृति के संरक्षण का मूल आधार है। इसी पेन शक्ति संस्कृति, अर्थात गोंडी धर्म (कोयापूनेम) को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय इस तीन दिवसीय पेन करसाड़ एवं सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन गोंडवाना समाज समन्वय समिति, जिला बीजापुर द्वारा किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गोंडवाना समाज भवन, मुसालूर-धनोरा, गुण्डाधुर चौक में आयोजित किया जाएगा।
उन्हाेने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीलकंठ टेकाम, विधायक केशकाल एवं प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रम शाह मण्डावी, विधायक बीजापुर करेंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में जानकी कोरसा, अध्यक्ष जिला पंचायत बीजापुर, पेरे पुल्लैया, उपाध्यक्ष जिला पंचायत बीजापुर, जग्गूराम तेलामी, अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज जिला-बीजापुर, एवं गोंडवाना समाज समन्वय समिति के ब्लॉक एवं जिला स्तर के सभी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य आदि गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

