खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के इंद्रावती टाइगर रिजर्व एरिया में एक बाघ घायल अवस्था में मिला है। उसके दोनों पंजों पर गहरे जख्म है। कीड़े लग गए हैं। बताया जा रहा है कि शिकारियों के लगाए तार के फंदे में फंसकर बाघ घायल हुए है। फिलहाल वाइल्ड लाइफ और इंद्रावती टाइगर रिजर्व की टीम ने बाघ का रेस्क्यू कर उसके उचित उपचार के लिए रायपुर के जंगल सफारी भेजा गया है।
इंद्रावती टाइगर रिजर्वऔर वाइल्ड लाइफ की टीम को सूचना मिली थी कि बीजापुर में इंद्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र के कांदुलनार, मोरमेड़, और तोयनार इलाके के बीच जंगल में एक बाघ है, और वह घायल अवस्था में है। जिसके बाद टीम को मौके के लिए भेजा गया था। मिली जानकारी के अनुसार 16-17 अप्रैल को रेस्क्यू टीम बाघ तक पंहुचकर उसे बेहोश किया गया। इसके बाद माैके पर ही बाघ के पंजे में लगे चोट का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर के जंगल सफारी भेजा गया है।
इंद्रावती टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर संदीप बलगा ने बताया कि बाघ का रेस्क्यू कर लिया गया है। उसकी उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष का है। बाघ घायल कैसे हुआ? क्या शिकार की कोशिश थी? इन सभी पहलुओं से हम जांच कर रहे हैं, जांच के बाद ही बाघ के घायल हाेने का कारण स्पष्ट हो पाएगा। उन्हाेने बताया कि इंद्रावती टाइगर रिजर्व इलाके में लगभग 6 से 8 बाघ की मौजूदगी है। पिछले वर्षभर में इन बाघों को कैमरे व अन्य माध्यम से ट्रैप किया गया है। इंद्रावती टाइगर रिजर्व एरिया का क्षेत्र महाराष्ट्र से भी लगा हुआ है। जिससे बाघ महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और छत्तीसगढ़ के बीजापुर इंद्रावती टाइगर रिजर्व जोन में आना-जाना करते रहते हैं। उन्हाेने बताया कि बाघों की दहाड़ की आवाज आस-पास के गांव के लोग भी सुनते हैं।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

