खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के मरकाम पाल इलाके में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। देर रात हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों के पास से AK-47 राइफल सहित अन्य हथियार, विस्फोटक और माओवादी सामग्री बरामद की गई है।
कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई कोंडागांव और नारायणपुर जिले की सीमा से सटे किलम-बरगुम मरकाम पाल क्षेत्र के जंगलों में की गई। 15 अप्रैल को माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर कोंडागांव DRG और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान शाम को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।
अब तक की जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान पूर्वी बस्तर के खूंखार माओवादी कमांडर DVCM हलदर कश्यप और ACM रामे शोरी उर्फ रामू के रूप में हुई है। दोनों पर कुल 13 लाख रुपये का इनाम घोषित था – हलदर कश्यप पर 8 लाख और रामे शोरी पर 5 लाख रुपये।
सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से दो नक्सलियों के शव बरामद किए हैं, जिन्हें कोंडागांव जिला मुख्यालय लाया गया है। फिलहाल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि अन्य नक्सलियों की तलाश की जा सके और इलाके को पूरी तरह से सुरक्षित किया जा सके।
यह कार्रवाई सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, जिससे नक्सलियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

