खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ति। जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चारपारा में दिल दहला देने वाला पारिवारिक हत्याकांड सामने आया है, जिसमें एक युवक की हत्या कर उसका शव मकान के भीतर गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। इस मामले में मृतक की मां, सौतेले पिता और छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पूरा मामला:
ग्राम चारपारा निवासी संदीप भारती (उम्र 30 वर्ष) की गुमशुदगी की रिपोर्ट 5 दिसंबर 2024 को मालखरौदा थाना में दर्ज की गई थी। परिजनों ने बताया था कि संदीप दीपावली त्योहार के बाद से लापता है और उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल रहा।
कुछ समय बाद संदीप के छोटे भाई अरविंद भारती ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी मां सरिता भारती ने उसे यह बताया है कि संदीप की हत्या उसके मंझले बेटे करण कुमार भारती ने कर दी है। हत्या का कारण पैसे को लेकर विवाद और संदीप द्वारा मां के साथ मारपीट बताई गई।
पुलिस की कार्यवाही:
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव (रा.पु.से.), तथा SDOP सक्ती के निर्देशन में जांच शुरू की गई।
एसडीएम, एफएसएल टीम, तहसीलदार, सीएचसी डॉक्टरों और थाना मालखरौदा पुलिस की मौजूदगी में आरोपी करण भारती से पूछताछ की गई।
करण भारती ने स्वीकार किया कि 5 दिसंबर की रात करीब 8 बजे, उसने संदीप को सोते समय लोहे की रॉड से गले पर वार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने अपने सौतेले पिता रंजीत भारती और मां सरिता भारती के साथ मिलकर शव को अपने निर्माणाधीन मकान में गड्ढा खोदकर दफना दिया। ऊपर से रेत डाल दी गई ताकि किसी को शक न हो।
अदालती कार्यवाही और धाराएं:
मौके पर शव को उत्खनन कर बरामद किया गया। घटनास्थल निरीक्षण और गवाहों के बयान के बाद नया आपराधिक संहिता (BNS) की धारा 103(1), 238 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
हत्या, साजिश और साक्ष्य छिपाने के गंभीर आरोपों में तीनों आरोपियों को 13 अप्रैल 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मुख्य बिंदु:
-
मृतक: संदीप भारती, उम्र 30 वर्ष
-
घटना: 5 दिसंबर 2024, रात 8 बजे
-
गिरफ्तार आरोपी: करण कुमार भारती (मंझला भाई), सरिता भारती (मां), रंजीत भारती (सौतेले पिता)
-
हत्या का तरीका: लोहे की रॉड से वार
-
शव की बरामदगी: निर्माणाधीन मकान में खुदाई कर
-
अपराध दर्ज: धारा 103(1), 238 BNS
-
जांचकर्ता अधिकारी: थाना प्रभारी मालखरौदा, एसपी अंकिता शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई

