खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर समेत पूरे प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर सुनाई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। इतना ही नहीं प्रदेश में तेज हवा के साथ बारिश भी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आज और कल में 2 डिग्री तक तापमान में गिरावट होगी, लेकिन इसके बाद भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास ही रहेगा। वहीं दो दिनों के बाद तापमान में फिर से वृद्धि होने की बात भी मौसम विभाग की तरफ से कही गई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि, अगले पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ में मेघ गर्जन और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। प्रदेश की राजधानी रायपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, बिलासपुर समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

