खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर सरहदी इलाके इंद्रावती टाईगर रिर्जव के जंगल में शनिवार काे पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गये थे, जिसकी आज रविवार काे शिनाख्तगी की कार्यवाही पूरी कर ली गई है। मुठभेड़ में मारा गया एलओएस कमाण्डर अनिल पुनेम के विरूद्ध थाना गंगालूर, मिरतुर, भैरमगढ़ एवं जांगला में विभिन्न धाराओं में 20 आपराधिक मामला पंजीबद्ध है। इसके अलावा जिला दंतेवाड़ा के बारसूर में 2 मामला पंजीबद्ध है।
जिला बीजापुर में इसके विरूद्ध 5 स्थाई भी वांरट लंबित है। मारे गये नक्सलियाें में अनिल पुनेम, एसीएम, माटवाड़ा एलओएस कमाण्डर पर 5 लाख रुपए का ईनाम घाेषित था। मारी गई दूसरी महिला नक्सली की पहचान पालो पोड़ियाम, माटवाड़ा एलओएस सदस्य, ईनाम 1 लाख रुपए के रूप में हुई है। इसके विरूद्ध बीजापुर जिले के थाना जांगला, मिरतुर, भैरमगढ, गंगालूर में 5 मामला पंजीबद्ध है। तीसरा मारा गया पुरूष नक्सली की पहचान दीवान मड़कम, माटवाड़ा एलओएस सदस्य, ईनामी 1 लाख रुपए के रूप में हुई है। इसके विरूद्ध बीजापुर जिले के थाना जांगला, मिरतुर, भैरमगढ, नेलसनार में 4 मामला पंजीबद्ध है । मारे गये तीनरें नकसलियाें के शव के साथ 12 बोर रायफल 2 नग , 5 राउण्ड बुलेट, सिंगल शॉट 315 रायफल 1 नग, 4 राउण्ड बुलेट, एवं विस्फोटक सामग्री, नक्स्ली वर्दी, नक्सली साहित्य, दवाईया एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

