खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के रविवार को एक दिवसीय बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सांसद बस्तर महेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही बस्तर आईजी सुंदरराज पी.,कलेक्टर हरिस एस.,एसपी शलभ कुमार सिन्हा, अपर कलेक्टर सीपी बघेल और अन्य अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।
इसके उपरांत कुछ देर रूक कर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हेलीकप्टर के माध्यम से अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुकमा प्रवास पर रवाना हाे गये। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा रविवार को बस्तर सांसद महेश कश्यप के साथ सुकमा पहुंचे। सर्किट हाउस सुकमा में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। गृह मंत्री नक्सल समस्या पर निर्णायक रणनीति बनाने और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास पर प्रशासनिक एवं सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था और विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

