वैशाख मास हिन्दू पंचांग का दूसरा मास होता है, जो चैत्र पूर्णिमा के बाद शुरू होता है। इसकी शुरुआत 13 अप्रैल (रविवार) से होगी और मास की समाप्ति 12 मई (सोमवार) को होगी। इसे धर्म, दान और स्नान का महीना माना जाता है। इस मास में सूर्य की किरणें विशेष रूप से प्रभावी होती हैं और धार्मिक कार्यों का अत्यंत महत्व होता है। यह माह पुण्य प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ माना गया है।
वैशाख माह के प्रमुख व्रत और त्योहार
वैशाख अमावस्या – 27 अप्रैल (रविवार)
पितृ तर्पण, दान और स्नान का विशेष महत्व।
परशुराम जयंती – 29 अप्रैल (मंगलवार)
भगवान परशुराम का जन्मोत्सव, त्रेता युग के महान योद्धा की स्मृति में।
अक्षय तृतीया – 30 अप्रैल (बुधवार)
किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए सर्वोत्तम दिन। विवाह, खरीदारी, जप-तप के लिए अत्यंत शुभ।
गंगा सप्तमी – 3 मई (शनिवार)
माँ गंगा के अवतरण की तिथि। गंगा स्नान और पूजा का अत्यंत पुण्यदायक दिन।
नृसिंह जयंती – 11 मई (रविवार)
भगवान विष्णु के नृसिंह अवतार की जयंती, भक्त प्रह्लाद की रक्षा हेतु अवतरण।
वैशाख पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा) – 12 मई (सोमवार)
भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण दिवस। इसी दिन वैशाख मास का समापन भी होता है।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

