खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर दशहरा पर्व में फूलरथ की परिक्रमा नवरात्रि प्रारंभ होने के बाद 5 अक्टूबर से शुरू हुई फूल रथ की परिक्रमा 10 अक्टूबर को पूरी हुई। फूल रथ में सवार माता दंतेश्वरी की परिक्रमा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर माता का आशीर्वाद लिया। फूल रथ की परिक्रमाके संपन्न होने के साथ ही बस्तर दशहरा के पूजा विधानों में महाअष्टमी हवन, निशाजात्रा कुंवारी पूजा जोगी उठाई, मावली परघाव पूजा विधान संपन्न किए जाएंगे।
इसके बाद भीतर रैनी एवं बाहर रैनी रथ परिक्रमा पूजा विधान में 13 अक्टूबर एवं 14 अक्टूबर काे 8 पहियों वाला नया रथ का संचालन किया जाएगा। दंतेश्वरी मंदिर पुजारी उदय पानीग्राही ने बताया कि आज फूल रथ की परिक्रमा पूरी हो गई है। उन्होने बताया कि मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मनोकामना ज्योत प्रज्वलित किए है, 11 अक्तूबर को महाअष्टमी के दिन हवन-पूजन किया जाएगा, जिसमें 4 हजार से अधिक लोग हवन में सम्मिलित होंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

