खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में लोन दिलाने के नाम पर 3.72 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह के 7 आराेपियाें काे कांकेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं इस ठगी गिराेह के 6 नामजद आरोपियो की पुलिस पतासाजी कर रही है। ठगी गिराेह के आराेपियाें द्वारा नौकरी पेशा लोगो से व्यक्तिगत दस्तावेज लेकर पर्सनल लोन दिलाकर लोन की 50 प्रतिशत राशि स्वंय लेकर लोन का ईएमआई चुकाने का झांसा देते थे। पूरे मामले में आरोपी 50 प्रतिशत राशि को आरटीजीएस यूपीआई चेक, नगद माध्यम से पीड़ितों से लिया जाता था। सेक्शन लोन का ईएमआई कंपनी के द्वारा पटाया जाएगा बोलकर कुल 28 लोगो से 3.72 करोड़ रूपये से अधिक धोखाधड़ी किया गया था। पूरे मामले में कम्पनियों के साथ टाईअप बैंक एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बंधन, आईडीएफसी, यस, काेटक, बैंक आफ बडाैदा, बैंक पर्व प्राइवेट फाइनेंस कम्पनियां इत्यादि बिड़ला, चोला मंडलम, बजाज, fullerton india, finnablo एवं पावरोंसे की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है।
कांकेर एसडीओपी मोहशीन खान ने आज शनिवार काे बताया कि प्रार्थी मनोज सिन्हा निवासी चारामा ने थाने में मामला दर्ज कराया था कि आरवी कम्पनी, अम्बिकापुर स्पर्श पडवाईजर्स प्राईवेट लिमिटेड रायपुर के फाउंडर अभय कुमार गुप्ता, राजीव हुसैन, मनोज प्रधान, सुरेन्द्र करियाम एवं अन्य के द्वारा कई सरकारी कर्मचारी से अधिकतम से अधिकतम लोन दिलाने का तथा उसका ईएमआई कंपनी के द्वारा ही चुकाने का झांसा देकर लगग 28 नामदज लोग और अन्य पीडितो काे धोखा देकर सबके ऊपर मल्टीप्लाई बैंको से लोन सेंगन कराया गया था। आरोपियों के द्वारा शासकीय कर्मचारियों को चिन्हांकित कर जिन लोगो को लोन की जरूरत हो या किसी मजबूरी में हो परन्तु उन्हें अपने सैलरी के बेस पर कोई बैंक लोन नहीं देते एंव जिनका पहले भी लोन चल रहा है, उनको भी आपका लोन क्लोज करके आपको लोन दिया जायेगा, बोलकर झांसे में लेकर आर वी कम्पनी अम्बिकापुर एव रायपुर स्पर्श एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर के द्वारा कई बैंको जिनसे उक्त कपनी का टाईअप है, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बंधन, आईडीएफसी, यस, काेटक, बैंक आफ बडाैदा एवं प्राइवेट फाइनेंस कम्पनियों आदित्य बिड़ला चाेला मंडलम, बजाज फाईनेश, fullertion india finnablo एवं पायरॉस एप के आरोपियों के द्वारा लोन लेने वाले लोगो से पेन कार्ड आधार कार्ड, सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट, फार्म नंबर 16 इत्यादि लोगों से लेकर कई बैंको से घर बैठे ही बगैर बैंक गए ही पर्सनल लोन सेंगन कराया जाता था।
गिरफ्तार आरोपियों से पुछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा धोखाधड़ी की रकम को ट्रेडिग शेयर मार्केट क्रिप्टो करेसी फोरक्स एव अन्य सेक्टर में लगना बताया गया एवं लगभग 1.5 करोड़ रुपये लेकर फरार होना कबूल किए है। प्रकरण के अन्य 6 नामजद आरोपियो की लगातार खोजबीन जारी है। प्रकरण में आर वी कम्पानी, अंबिकापूर स्पर्श एडवाईजर्स प्राईवेट लिमिटेड रायपुर से जुड़े दस्तावेजो की जप्ती कार्यवाही किया जा रहा है। प्रकरण में आरोपियों के बैंक खातों को सीज करवाया गया है। प्रकरण में टाईअप बैंको एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बंधन, आईडीएफसी, यस, काेटक, बैंक आफ बडाैदा एवं प्राइवेट फाइनेंस कम्पनियां आदित्य बिडला, चोला मंडलम, बजाज फाईनेश, fullerton india, finable के मैनेजर एंव फील्ड आफिसर्स की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

