खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में अब आयुर्वेद पद्धति से बीपी, शुगर, थाई राइड जैसे बीमारियों का उपचार खान पान, योग और दिनचर्या में बदलाव के माध्यम से किया जायेगा। चिकित्सालय परिसर में लाईफ स्टाईल क्लिनिक का शुभारंभ शहर विधायक गजेन्द्र यादव एवं महापौर अल्का बाबमार ने किया।
छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं संचालनालय आयुष रायपुर के निर्देशानुसार लाईफ स्टाइल क्लिनिक की सेवायें दुर्ग में दी जाएंगी। जिला आयुष अधिकारी दिनेश चंद्रवंशी ने आयुर्वेद में लाईक स्टाइल से शरीर में होने वाले रोगों को आहार विहार एवं योग के माध्यम से प्राकृतिक रूप से उपचार करने की जानकारी प्रदान किये।
इस क्लिनिक के माध्यम से समस्त रोगीयो को खानपान: प्राक्रतिक चिकित्सा एवं योग की विस्तृत जानकारी रोगानुसार प्रदान की जावेगी।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की आज जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में लाइफस्टाइल क्लिनिक का शुभारंभ किया। बीपी, शुगर, थायराइड, हृदय रोग जैसी बीमारियों का उपचार अब यहां आहार-विहार, योग और आयुर्वेदिक पद्धतियों के माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थितजन को आयुर्वेद को जीवनशैली में अपनाने हेतु प्रेरित किया और स्वस्थ जीवन की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस दौरान महापौर श्रीमती अलका बाघमार,एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, श्रीमति शशि द्वारिका साहू, पार्षद साजन जोसफ, युवराज कुंजाम,सुरुचि उमरे, मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, श्वेता ताम्रकार, मंजू पाण्डेय, भास्कर तिवारी, आयुर्वेदिक समिति के सदस्य सुनील अग्रवाल और श्रीमती पीलिया साहू, डॉ. जया साहू. डॉ लक्ष्मी मार्कण्डेय, डॉ. शैलेंद्र सिंह ठाकुर, डॉ. एकता चंद्राकर, डॉ नम्रता यादव, डॉ मणीन्द्र मोहन श्रीवास्तव, चिकित्सालय के स्टॉफ मौजूद रहे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

