खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भिलाई के सबसे प्रमुख सेक्टर 9 स्थित हनुमान मंदिर, सेक्टर 6 दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर, सेक्टर 2, खुर्सीपार के अलावा पूरे भिलाई व दुर्ग में स्थित हनुमान मंदिरों में सुबह से ही दर्शन और पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना, हनुमान चालिसा का पाठ, आरती, महाभोग के व शाल भंडारा का आयोजन पूरे भिलाई में जगह जगह किया जा रहा है। इसके कारण ट्वीनसिटी पूरा भक्तिमय हो गया है। पॉवरहाउस सहित कई स्थानों पर तो मेन रोड को घेर कर महाभंडारा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके ग्रहण के लिए सभी जगह भारी भीड़ उमड रही है। आज सुबह से ही सेक्टर 9 हनुमान मंदिर के साथ ही सभी मंदिरों में श्रद्धालु दूर-दूर से पूजा सामग्री लेकर लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
हर कोई प्रभु के दर्शन के लिए आतुर है और मंदिर परिसर भक्तिभाव से ओतप्रोत हो गया है। आज सुबह से ही संकट मोचन हनुमान मंदिर सेक्टर 9 में संकट मोचन भगवान बजरंगबली के दर्शन के लिए लंबी कतार लगी हुई है भक्ति एवं श्रद्धालु कई घंटे खड़े होकर पूजा अर्चना के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए। मंदिर पर युवा बच्चे, बूढ़े, महिलाएं सभी पहुंच रहे हैं।
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में दिनभर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। भजन-कीर्तन की गूंज के बीच पूजन-अर्चन निरंतर जारी है। दोपहर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

