खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू अभियान तथा छग शासन की पुनर्वास नीति के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गांव-गांव तक किया जा रहा है। वहीं अंदरूनी नक्सल प्रभावित इलाकाें में नवीन सुरक्षा एवं जनसुविधा कैंप स्थापित किये जाने एवं सुरक्षाबलों के लगतार आक्रमक कार्यवाही से भयभीत नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने का दाैर जारी है।
इसी कड़ी में लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत आज 12 अप्रैल को डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में 1 लाख के ईनामी 8 नक्सलियों 1. मंगडू मड़काम उम्र 30 वर्ष निवासी टेकलगुड़ा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा टेकलगुड़ा पंचायत सीएनएम सदस्य ईनाम 50 हजार रूपये, 2. देवा राम कुंजाम उम्र 26 वर्ष निवासी रेवाली बचेलपारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा ककाड़ी पंचायत सीएनएम सदस्य ईनाम 50 हजार रूपये, 3. हड़मा सोड़ी उम्र 48 वर्ष निवासी तिमेनार कुंजामपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर तिमेनार जीआरडी सदस्य, 4. बुधराम मड़काम उम्र 28 वर्ष निवासी तिमेनार कुंजामपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर भैरमगढ़ एरिया छात्र संगठन सदस्य, 5. जोगा मड़काम उम्र 27 वर्ष निवासी ककाड़ी कामापारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा ककाड़ी पंचायत डीएकेएमएस सदस्य, 6. श्रीमती पायकी कोवासी 26 वर्ष निवासी मदपाल कुड़मेरपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर मदपाल केएएमएस सदस्य, 7. सिगरेट वंजामी उम्र 30 वर्ष निवासी मदपाल पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर पोमरा पंचायत भूमकाल मिलिशिया सदस्य, 8. पायकू वंजामी उम्र 50 वर्ष निवासी मदपाल पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर पोमरा पंचायत भूमकाल मिलिशिया सदस्य ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
उक्त नक्सलियों को आत्मसमर्पण कराने में आरएफटी (आसूचना शाखा) दन्तेवाड़ा, 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ एवं 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ का योगदान रहा। आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत 50-50 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधायें जैसे स्किल डेवलपमेंट हेतू प्रशिक्षण, कृषि भूमि इत्यादि मुहैया कराई जाएगी। लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 226 ईनामी सहित कुल 961 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

