खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के शांति नगर निवासी विपिन शुक्ला उम्र 53 वर्ष का जगदलपुर के गोल बाजार के पास चाट सेंटर है। विपिन बताया कि 20 वर्ष पहले आर्थिक स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं थी, पैसों के लिए काफी परेशान हुआ करता था। नया व्यापार शुरू किया तब मन्नत मांगी थी, कि यदि सफल हुआ तो मां को सिक्कों से तौलूंगा। अब 20 वर्ष बाद उसने अपनी मन्नत पूरी करते हुए अपनी मां और चाची को 10 रुपए के सिक्के से कुल 1 लाख 55 हजार 800 रुपए के सिक्कों से तराजू में तोला है। इस दौरान मां के आंसू छलक पड़े।
विपिन ने बताया कि उन्होंने सभी रिश्तेदारों को अपने घर में आमंत्रित किया, एक बड़ा सा तराजू लगाया जिसमें मैंने मेरी मां और चाची को 10 के सिक्कों से तौला। इसके लिए कुल 1 लाख 55 हजार 800 रुपए लगे। विपिन ने बताया कि पिता और चाचा दोनों नहीं हैं, मेरे कुल 7 भांजे हैं। अब इन पैसों को अपने 7 भांजों को बराबर बांट दूंगा। उन्होंने कहा कि मां और चाची ने मेरे लिए जीवन में बहुत कुछ किया है, मां के चरणों में ही सारा संसार है। इन्हीं के आशीर्वाद से मेरा सब कुछ ठीक रहा। इसलिए मैंने मन्नत पूरी की। विपिन की मां सत्यवती शुक्ला उम्र 81वर्ष का कहना कि मैं किस्मत वाली हूं, आज के कलयुग में बच्चे अपने बूढ़े मां-बाप को वृद्धाश्रम छोड़ जाते हैं। लेकिन मेरा बेटा मेरी सेवा करता है, मैं बहुत खुश हूं। वहीं चाची शारदा शुक्ला ने कहा कि ये पहला भतीजा होगा जिसने अपनी चाची के लिए भी सोचा है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

