खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। आगामी 10 मई को नेशनल लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु माननीय बृजेन्द्र कुमार शास्त्री प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की अध्यक्षता में व श्रीमती निधि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा उपस्थिति में न्यायिक अधिकारीगण श्री मोहित सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं श्री रणबीर शर्मा, कलेक्टर, श्री रामकृष्ण साहू, पुलिस अधीक्षक, श्री दिनेश चन्द्र धुर्वे, जेल अधीक्षक एवं प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ बैठक आयोजित किया गया।
बैठक में अध्यक्ष द्वारा उपस्थित अधिकारीगण को नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों को चिन्हांकित करने व पूर्ण प्रयास कर अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किये जाने हेतु निर्देश दिया गया। नेशनल लोक अदालत में राजीनामा के आधार पर निराकरण के लिए राजीनामा योग्य दाण्डिक प्रकरण, चेक बाउंस के मामले, मोटरयान अधिनियम से संबंधित प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, निष्पादन, बीमा, भरण पोषण के प्रकरण, परिवार न्यायालय से संबंधित प्रकरण, सिविल विवाद, विद्युत, जलकर व सम्पत्ति कर, टेलीफोन, बैंक रिकवरी प्रकरण तथा राजस्व प्रकरणों को नियत किया गया है। अध्यक्ष महोदय द्वारा बैठक में उपस्थित पक्षकारगण के मध्य विवाद को वैकल्पिक समाधान के तहत सम्भावनाओं को तलाश करते हुए न्यायाधीशगण द्वारा प्रकरणों में पक्षकारों की दिन-प्रतिदिन प्री-सिटिंग कर लोक अदालत में उनके मध्य राजीनामा किये जाने का यथा संभव प्रयास किये जाने का निर्देश भी किया गया।
अध्यक्ष द्वारा जेल अधीक्षक को भी निर्देश दिया कि वें जेल में निरुद्ध बंदियों के प्रकरणों में भी राजीनामा का प्रयास करें। उक्त नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिक से अधिक प्रकरणों का चिन्हांकित करते हुए राजीनामा हेतु अधिक से अधिक प्रकरणों को नियत किया जावे। अधिकारीगण से प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के पक्षकारों पर नोटिस की तामिली एवं उनके साथ सौहार्दपूर्ण रूप से राजीनामा करने पर चर्चा की गई।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

