खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खांडा में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा ईशा मानिकपुरी ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ईशा शासकीय मदन लाल शुक्ला महाविद्यालय सीपत में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।
परिजनों के अनुसार, रोज की तरह बुधवार को भी ईशा दोपहर का भोजन करने के बाद यह कहकर अपने कमरे में चली गई कि वह पढ़ाई करेगी। लेकिन शाम करीब 7:30 बजे जब परिवार वालों ने कमरे की लाइट जलाने के लिए दरवाजा खटखटाया, तो वह अंदर से बंद मिला। शक होने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां ईशा पंखे से फंदे पर लटकी हुई मिली।
घरवाले ने जब इस घटना को देखा तब उन्होंने सीपत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक प्रफुल सिंह मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन बरामद कर जब्त कर लिया है, जिसे अनलॉक करने के बाद आत्महत्या से पहले की बातचीत या किसी सुसाइड नोट की जानकारी मिलने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

