खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत देशभर में 12 अप्रैल शनिवार को हनुमान जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं, शहर के हनुमान मंदिरों में भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। इस दिन जगह-जगह पर हनुमान चालीसा का पाठ, रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन होगा। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी रायपुर रेलवे स्टेशन स्थित सर्वधर्म हनुमान मंदिर में शनिवार को महाआरती और महाभंडारा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय से मुलाकात कर उन्हें हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसपर मुख्यमंत्री साय ने निमंत्रण स्वीकारते हुए शनिवार को 12 बजे कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही। इस मौके पर राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार राठी और रवि राठी मौजूद रहे।
शनिवार 12 बजे महाआरती की जाएगी। दोपहर 12:30 बजे महाभंडारा शुरू होगा। इसमें हजारों श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी। संकट मोचन हनुमान मंदिर के संस्थापक कुबेर राठी, अध्यक्ष राजकुमार राठी, संयोजक कमलेश तिवारी, महासचिव महेंद्र सिंघानिया है।
बता दें कि सर्वधर्म हनुमान मंदिर में दशकों से यह परंपरा चली आ रही है। इस बार भी बड़े धूमधाम से हनुमान जयंती मनाने की तैयारी चल रही है। हनुमान जयंती के कार्यक्रम में मंत्री , सांसद , विधायक , पूर्व विधायक रायपुर , महापौर, सभापति , व्यापारी संगठनों के अध्यक्ष पदाधिकारी सहित सभी राजनीतिक दल के नेता हजारों की तादात में आमजन शामिल होंगे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

