खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना का संचालन जल्द ही जगदलपुर शहर में शुरू किया जाएगा। इसके लिए संजय मार्केट पुलिस चौकी के निकट होलसेल सब्जी मार्केट के प्रथम तल को चयनित किया गया है। श्रम पदाधिकारी कार्यालय से निगम आयुक्त को एक पत्र भी जारी किया गया है। इस योजना के तहत निर्धन परिवार के सदस्यों को 5 रुपए में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। भोजन में पका हुआ चावल, दाल, सब्जी, अचार सहित अन्य चीजें दी जाएगी।
समय-समय पर अधिकारियों द्वारा भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण भी किया जाएगा। कुछ जिलों में यह योजना काफी कारगर साबित हुआ जिसका विस्तार अन्य जिलों में किया जाना है, जिसमें बस्तर जिला भी शामिल है। महापौर संजय पांडे अपने एमआईसी सदस्य व पार्षदों के साथ स्थल का जायजा लेने पहुंचे थे। उनके साथ निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा सहित नगर निगम के स्टाफ मौजूद रहे। संजय पाण्डे ने कहा शहीद वीर नारायण सिंह श्रम-अन्न योजना से श्रमिकों एवं गरीबों काे 5 रुपए में भरपेट भोजन मिलेगा। यह योजना श्रम विभाग व नगर निगम के माध्यम से संचालित की जाएगी। महापौर के साथ निर्मल पाणिग्रही, संजय विश्वकर्मा, लक्ष्मण झा, पंकज आचार्य, कृष्णा ठाकुर, विरेंद्र जोशी, निगम स्टाफ उपस्थित रहे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

