14 अक्टूबर को जिले के प्रवास पर रहेंगे
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका तथा त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 सम्पन्न कराये जाने हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार/पुनरीक्षण कार्य के लिए प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
पटेल आगामी 14 अक्टूबर को जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान सर्किट हाउस में कार्यालयीन समय पर सम्पर्क कर नामावली के संबंध में शिकायत की जा सकती है। उनका मोबाइल नंबर (मो.नं.-7000165162) है।

