अक्षय तृतीया के दिन का हर हिंदू व्यक्ति बेसब्री से इंतजार करता है, क्योंकि ये दिन अक्षय फल (जिसका कभी क्षय न हो) प्रदान करता है। यही वजह है कि मांगलिक कार्य, नए काम की शुरुआत, सोना-चांदी, वाहन, बही खाता आदि की खरीदी के लिए अक्षय तृतीया बहुत महत्वपूर्ण होता है।
अक्षय तृतीया पर भारत में सबसे ज्यादा शादियां होती है। इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 को है। आखिर क्यों अक्षय तृतीया विवाह के लिए सबसे शुभ माना गया है आइए जानते हैं।
अक्षय तृतीया विवाह के लिए क्यों शुभ है ?
शास्त्रों के मुताबिक इस दिन विवाह करने से जीवन भर साथ रहने का वरदान मिलता है। इसी कारण मुहूर्तों में इस दिन को विशिष्टता हासिल है। अक्षय तृतीया पर शादी करने वालों का जीवन सदा सुखमय रहता है, पति-पत्नी के बीच प्रेमभाव बना रहता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सूर्य और चंद्रमा इस दिन अपने सबसे उज्ज्वल चरण में रहते हैं।
जिन दंपत्तियों का विवाह मुहूर्त साल भर में नहीं निकल पाता है वे अक्षय तृतीया के दिन बिना पंचांग और मुहूर्त देखे विवाह कर सकते हैं। अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त रहता है। अबूझ का मतलब है कि बिना मुहूर्त निकाले भी इस दिन शादी कर सकते हैं।
मांगलिक दोष
जानकारों के अनुसार जिन लोगों की कुंडली नहीं मिलती लेकिन वह विवाह की इच्छा रखते हैं तो ऐसे में अक्षय तृतीया के दिन वह विवाह कर सकते हैं। कहा जाता है कि अक्षय तृतीया पर विवाह करके बेमेल कुंडली के सभी नकारात्मक प्रभावों से छुटकारा पा सकते हैं।
विवाह के लिए अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय
भगवान शिव और माता पार्वती का रुद्राभिषेक करें।
शिवालय में मिट्टी का घड़ा दान करें।
अपने हाथों में एक नारियल लें। अपने इष्ट देवता को ध्यान में रखते हुए अपना नाम और गोत्र बोलें और पवित्र बरगद के पेड़ के चारों ओर सात चक्कर लगाएं। फिर, अपने विवाह में आने वाली बाधाओं से छुटकारा पाने के लिए नारियल को उस पेड़ के नीचे छोड़ दें।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

