खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर अंतर्गत संचालित रेवेन्द्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र ढोलिया में रावे (रूरल एग्रीकल्चर वर्क एक्सपेरिएंस) कार्यक्रम के अंतर्गत चतुर्थ वर्षीय छात्र-छात्राओं द्वारा रावे अध्ययन हेतु ग्राम पंचायत झाल का चयन करके अपने रावे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। रावे कार्यक्रम छात्रों को ग्रामीण इलाकों में किसानों के साथ काम करने का मौका देती है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक कृषि ज्ञान प्रदान करना है, जिससे वे कृषि के क्षेत्र में क्या चुनौतियां हैं और कैसे आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है को समझ सकें।
इस कार्यक्रम के तहत, छात्रों को खेती के विभिन्न चरणों जैसे बुवाई, सिंचाई, उर्वरक प्रबंधन, कीट नियंत्रण और फसल कटाई के बारे में सिखाया जाता है। साथ ही, वे किसानों के साथ मिलकर खेती से संबंधित समस्याओं का समाधान भी करते हैं। इससे छात्रों को कृषि की वास्तविक स्थितियों को समझने का अवसर मिलता है और किसानों को नई कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी मिलती है। कृषि रावे कार्यक्रम किसानों और कृषि छात्रों के बीच एक सेतु का काम करता है। इससे जहां एक ओर छात्रों को खेती के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी मिलती है, वहीं दूसरी ओर किसानों को उन्नत तकनीकों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अपनी खेती में सुधार करने का मौका मिलता है। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और आने वाले समय में इसके और अधिक सफल परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इस अवसर पर प्रोफ़ेसर सहित समस्त चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

