खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। श्रीजैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाईजेशन द्वारा आज बुधवार की सुबह मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने विश्व के सभी जैन समाज के द्वारा भारत के साथ ही दुनिया के 108 देशों में विश्व शांति और सौहाद्र के उद्देश्य से विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन हुआ। इस आयोजन में आज भारत सहित दुनिया के 108 देशों के लोगों ने भाग लिया। आज बुधवार सुबह ठीक 8:01 बजे पर लाखों लोगों ने नवकार महामंत्र का सामूहिक जापकर विश्व कल्याण का संदेश दिया। बताया गया कि नवकार महामंत्र केवल एक धार्मिक मंत्र नही है, बल्कि यह आत्मा की शांति और विश्व कल्याण का प्रतीक है। इसके सामूहिक जाप से पूरे विश्व में सकारत्मकता और एकता का संदेश फैलाने का प्रयास है।
इस महामंत्र में अर्हत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधु ये पांच प्रकार की महान आत्माएं श्रद्धेय है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, पूर्व विधायक संतोष बाफना, महापौर संजय पाण्डे, निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, पूर्व महापौर श्रीमती सफिरा साहू सहित सभी समाज के सैकड़ो की संख्या में लाेग उपस्थित रहे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

