खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के कोरबा आ रहे है। जहां वे गेवरा का दौरा करेंगे। उनके साथ SECL के सीएमडी और बोर्ड मेंबर्स भी रहेंगे। वहीं, उनके आगमन पर भू-विस्थापितों ने विरोध की तैयारी शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ किसान सभा और भू-विस्थापित रोजगार एकता संघ के नेतृत्व में उन्हें काला झंडा दिखाया जाएगा। किसान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रशांत झा ने बताया कि कुसमुंडा में भू-विस्थापितों का धरना 1255 दिनों से जारी है। उन्होंने कहा कि सीएमडी और डीपी भू-विस्थापितों की समस्याओं पर चर्चा के लिए समय तक नहीं देते।
भू विस्थापित रोजगार एकता संघ के नेताओं रेशम यादव, दामोदर श्याम, रघु और सुमेंद्र सिंह ने चेतावनी दी है। उनका कहना है कि रोजगार दिए बिना कोयला उत्पादन के लक्ष्य को पूरा नहीं होने देंगे। SECL प्रबंधन को पहले भू-विस्थापितों की समस्याओं का समाधान करना होगा।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

