खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नक्सलियों के वेंकटपुरम एरिया कमेटी के सचिव शांता ने तेलगु भाषा में पर्चा जारी कर ग्रामीणों से कहा है कि वे शिकार के लिए जंगल-पहाड़ी पर न आएं, यहां हमने अपनी सुरक्षा के लिए आईईडी लगा रखी है। उन्हाेने जारी पर्चे में बताया है कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य की सीमा पर स्थित करेंगट्टा की पहाड़ियों पर नक्सलियों ने बारूद बिछा रखा है। इस पर्चे में लिखा है कि सरकारें जमीदारों और पूंजीपतियों के हितों को पूरा करने के लिए किसानों की भूमि और वन भूमि को जब्त कर रही है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ सरकारें कई समझौता भी कर चुकी है।
हमने अपनी सुरक्षा के लिए करेंगट्टा की पहाड़ी में सैकड़ों बम लगाये हैं, यह बम फोर्स से बचने और खुद की सुरक्षा के लिए है। नक्सलियों ने ग्रामीणों से कहा है कि वे करेंगट्टा की जंगल-पहाड़ी में शिकार करने के लिए न आएं। विदित हाे कि इससे पहले भी आईईडी विस्फाेट में कई ग्रामीण मारे गये है, या गंभीर रूप से घायल होकर अपंगता का जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। यह भी विदित हाे कि सुरक्षाबलाें के जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से नक्सलियों ने बस्तर संभाग में नारायणपुर जिले के आमदाई खदान जाने वाले रास्ते और पहाड़ी-जंगल में भी सैकड़ों बम दबा कर रखे हैं। जिसकी चपेट में आने से कई ग्रामीणों की मौत भी हुई है। वहीं कुछ महीने पहले नक्सलियों की तरफ से एक पर्चा भी जारी हुआ था, और उस पर्चे में भी आईईडी लगाने की बात का नक्सलियों ने जिक्र किया था।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

