खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान समारोह का खास आयोजन 15 अप्रैल को जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में अपनी आवाज का जादू बिखेरने मशहूर सिंगर शाहनाज अख्तर आ रही हैं। उन्होंने अपना एक वीडियो जारी करते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। इस खास कार्यक्रम का आयोजन ISHIKA LIFE FOUNDATION द्वारा किया जा रहा है, जिसमें कला, संस्कृति और समाज सेवा से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
यह गरिमामय आयोजन 15 अप्रैल 2025 को हाई स्कूल मैदान, जांजगीर में शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने के लिए विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएंगी। साथ ही, सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से एक जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर संदेश दिए जाएंगे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

