खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्जागव बोटरश् (जाबो) कार्यक्रम के तहत जिले में त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय आम निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने के कार्यक्रम एवं आयोग के निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ज्ञात हो कि नगरीय निकायों के मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 16 अक्टूबर 2024 को एवं पंचायतों के मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 24 अक्टूबर 2024 को किया जाना है।
आयोग द्वारा जिले के नगर पंचायत बेरला, कुसमी, भिंभौरी, दाढ़ी, नवागढ़, साजा, थानखम्हरिया, देवकर, परपोड़ी एवं ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्यक्रम जारी किया गया है। आयोग के प्रावधान के अनुसार विधानसभा की मतदाता सूची में 01 जनवरी 2024 की स्थिति में दर्ज 18 वर्ष एवं अधिक आयु के मतदाता पंचायत एवं नगरीय निकाय की नामावली में नाम दर्ज कराने के लिए पात्र होंगे। विधानसभा की 08 फरवरी 2024 को प्रकाशित मतदाता सूची के आधार पर पंचायत एवं निकाय की प्रारंभिक मतदाता सूची वार्ड वार विभाजित कर तैयार की गई है। अत 08 फरवरी 2024 के उपरांत विधानसभा की नामावली में नाम दर्ज कराने वाले ऐसे मतदाता जिनके आयु 01 जनवरी 2024 की स्थिति में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के है उन्हे निकाय/पंचायत की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए मतदाता पहचान पत्र के साथ निर्धारित फार्म भरकर फोटोसहित प्राधिकृत कर्मचारी के पास जमा करना होगा। इस संबंध मतदाताओं को जानकारी देने हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। नगरीय क्षेत्रों में लाउडस्पीकर द्वारा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों के द्वारा मुनादी कराई जा रही है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने के लिए न छुटे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

