खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। सूरजपुर में नशा मुक्ति केंद्र में हुई मरीज की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए 9 लोगों में से 3 आरोपी नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारी हैं। वहीं, 6 आरोपी केंद्र में रहकर अपना इलाज करा रहे थे। पुलिस ने इसमें 5 आरोपियों को झारखंड से पकड़ा है। घटना 29 मार्च की है। मृतक विजय कुमार को उनकी पत्नी वर्षा ने 26 मार्च को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। तीन दिन बाद केंद्र से फोन आया कि विजय की तबीयत खराब है। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है।
मृतक की पत्नी का आरोप था कि नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों ने पति से मारपीट की थी, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई थी। डीआईजी और एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस ने मामले की गहन जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और नशा मुक्ति केंद्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि मारपीट के कारण विजय की मौत हुई थी। पुलिस ने मामले में धारा 103, 191(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया। आरोपियों में सरगुजा के भुलंगा गांव का 23 वर्षीय विरेंद्र, मैनपाठ लुरैना का 43 वर्षीय तेन्जींग छंगपा और 21 वर्षीय राजदेव तिवारी शामिल हैं। इनके अलावा एक नाबालिग और पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने पांच आरोपियों को झारखंड के जिला लातेहार के प्रतापपुर, थाना महुआडांड से गिरफ्तार किया है, जिनमें संतोष गोस्वामी (25 वर्ष), ग्राम जिगना, थाना मोहनिया, जिला भभुआ, बिहार, कृष्णा कुमार प्रजापति (38 वर्ष), ग्राम नावापारा, चौकी करंजी, मनोज कुमार कर्ष (27 वर्ष), चर्चा कालरी, थाना चर्चा, जिला कोरिया, लक्ष्मी प्रसाद (24 वर्ष), ग्राम नमदगिरी, थाना सूरजपुर, अमित तिग्गा (39 वर्ष), ग्राम ढोढीबहार, थाना कासाबेल, जिला जशपुर शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। इस मामले में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि नाबालिग बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

